Advertisement

लातेहार में जेजेएमपी उग्रवादी गिरफ्तार, एके-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। झारखंड में लातेहार में पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है।

लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने 7 मई को प्रेस वार्ता में बताया कि जिला के हद में कुरुमखेता जंगल क्षेत्रों में किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने मनोज लोहरा और महादेव सिंह नाम के दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। उग्रवादियों के पास से दो एसएलआर रायफल और एक एके- 47 राइफल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का मुख्य सरगना शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुरुमखेता के जंगलों में देखा गया है। वह किसी बड़ी हिंसक वारदात की साजिश रच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने जैसे ही कुरुमखेता जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू किया, वहां पहले से मौजूद उग्रवादी पुलिस को देखते ही भागने लगे। सशस्त्र बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दो उग्रवादियों को धर दबोचा। हालांकि, उग्रवादी शंकर राम और उसके कुछ अन्य साथी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

प्रेस वार्ता में एसपी ने स्पष्ट किया है कि फरार उग्रवादी शंकर राम और उसके दस्ते के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा। कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले किसी भी नक्सली संगठन को बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *