एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह द्वारा 7 मई को क्षेत्र कारो परियोजना में निर्माणाधीन और नई कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) परियोजना का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार 7 मिलियन टन क्षमता वाली सीएचपी का निर्माण एशियन कंपनी द्वारा की जा रही है। विभागाध्यक्ष असैनिक साह ने नई पीपीपी के तहत बन रहे सीएचपी की गुणवत्ता, निर्माण की गति और सुरक्षा मानकों की जांच की। यह निरीक्षण सीएचपी प्रगति को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बताते चले कि वर्ष 2019 के बाद सरकार की गाइड लाइन है कि पर्यावरण को प्रदृषण से बचाते हुए कोयला खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग करना है। इसी के आलोक में यहां अत्याधुनिक कोल हैंडलिंग प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, ताकि खदान से निकला कोयला सीधे प्लांट तक आए और यहां से सीधे रेलवे साइडिंग में जाए। जहां रैक के माध्यम से कोयला का डिस्पैच हो सके। पहले रैक लोडिंग में 5 से 6 घंटे लगते थे अब यह कार्य 1 घंटे में संपन्न होगा।
निरीक्षण के अवसर पर एशियन कंपनी के महाप्रबंधक (जीएम) आलोक कुमार श्रीवास्तव, अभियंता सहायक (ओवरसियर) दीपक कुमार सहित शुभम कुमार, कुन्दन कुमार महतो आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply