Advertisement

कारो में लदाई मजदूरों को रोजगार की मांग को ले एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो सेल कमिटि एवं असंगठित मजदूर संघ के बैनर तले 7 मई को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया। सांकेतिक हड़ताल लदाई मजदूरों के हित में और सीसीएल के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकल सेल में शुरू से ही स्थानीय मजदूरों को लदाई का अधिकार मिलता रहा है। अब प्रबंधन इन अधिकारों को खत्म करने की साजिश कर रहा है, जिससे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी अब नहीं चलेगी। कहा कि सात दिनों के अंदर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन की होगी।

इस अवसर पर दीपक सिंह, अरुण सिंह, टिपू महतो, पंकज सिंह, मोनु सिंह, मनोज सिंह, मल्लू महतो, डब्लू महतो, दुर्गा महतो, पती महतो, खकपत महतो, पप्पू महतो, दिनेश महतो, बिक्की सिंह, डब्लू सिंह, पल्लू कुमार, कुणाल सिंह, राजू सिंह, मंजीस सिंह, रवि कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *