Advertisement

घरों में बर्तन साफ करनेवाली कलिता माझी बनीं विधायक, संघर्ष से सफलता की मिसाल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पश्चिम बंगाल के औसग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कलिता माझी ने शानदार जीत दर्ज कर एक प्रेरणादायक कहानी लिख दी है। कभी चार घरों में काम कर महीने के मात्र 2500 रुपये कमाने वाली कलिता आज जनता की चुनी हुई प्रतिनिधि बन चुकी हैं।

कलिता माझी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने घर-घर जाकर चौका बर्तन को साफ करने और घरेलू काम कर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण किया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने आत्मविश्वास को बनाए रखा। आज उनकी पहचान विधायक के रूप में होने लगा है।

उनकी इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर कोई भी अपनी किस्मत बदल सकता है। आम जनता से जुड़ी रहने वाली कलिता माझी की छवि ने उन्हें आमजनों का भरपूर समर्थन दिलाया। उनकी यह सफलता न केवल महिलाओं के लिए बल्कि, समाज के हर उस पायदान के इंसान के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए अपने सपनों को साकार करना चाहता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *