क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना मेरी प्राथमिकता-भजनलाल महतो
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस क्रम में जिला के हद में तेनुघाट ओपी प्रभारी छटन महतो को हटाकर कसमार थाना प्रभारी को तेनुघाट योगदान देने का आदेश दिया गया है।
एसपी द्वारा जारी आदेश के आलोक में बोकारो जिले के तेनुघाट ओपी में नये थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने 25 नवंबर को ओपी का प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान ओपी के पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें प्रभार सौंपा। ओपी के पुलिस पदाधिकारियों ने नये थाना प्रभारी का बुके देकर गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर नये ओपी प्रभारी महतो ने बताया कि ओपी क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण, भय मुक्त वातावरण एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस काम मे जनता से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।
मौके पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सहित तेनुघाट ओपी के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply