अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 25 नवंबर को समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह तथा विशिष्ट दत्तक संस्थान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी समीर ने संबंधित पदाधिकारियों को बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई तथा स्किल के विकास के लिए नियोजन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर बच्चों को निबंधित करते हुए उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया, ताकि पर्यवेक्षण गृह के बच्चे उक्त गृहों से निकलकर समाज में अपनी अच्छी पहचान बना सकें।

साथ ही उक्त गृह के पुराने उपस्कर यथा अलमारी, वाटर कूलर आदि को हटाकर नया लगवाने तथा फ्रिज लगवाने के लिए विभाग से राशि की मांग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उक्त गृह परिसर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। डीएम द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में जिन विशेष श्रेणी के बच्चों का इलाज जिले से बाहर अस्पताल में कराया जाता है, उस अस्पताल के चिकित्सक को सदर अस्पताल के चिकित्सक से आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित बच्चे की बीमारी तथा उसके इलाज की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया, ताकि संबंधित बच्चे के इलाज नियमित रूप से सही ढंग से कराया जा सके। साथ ही उक्त तथा संस्थान में नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, काउंसलर आदि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply