प्रहरी संवाददाता/मुंबई। महज 24 वर्ष की अपराजिता सिंह किडनी की समस्याओं से जूझ रहीं है। उनकी किडनी के इलाज में भारी भरकम रकम की जरूरत है। इसे देखते हुए क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट सामने आया है और पहल करते हुए कुल 65 हजार रूपये आर्थिक सहायता के रूप में दी है। इसके साथ ही ट्रस्ट के अनुभवी सदस्यों ने अपराजिता सिंह की मदद के लिए “मिशन अपराजिता सिंह” की शुरुआत भी की है। ताकि कोई भी इच्छुक इन्सान इस मिशन से जुड़ कर उनकी मदद कर सकता है। ट्रस्ट द्वारा इस मामले को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए “मिशन अपराजिता सिंह” की किडनी के इलाज के लिए उनके पिता अंजनी सिंह को 65,000 की मदद की है।
खबर के मुताबिक क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सहयोग करते हुए 14 हजार रूपये सीधे अपराजिता सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर किया। इसके साथ ही उनके अंजनी सिंह को 51 हजार रूपये का चेक भी दिया। ताकि उनका इलाज कराया जा सके। हालांकि किडनी के इलाज के लिए यह राशि नाकाफी है, लेकिन शुरुआत ट्रस्ट ने की है।
इस ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए यह संस्था जमीनी स्तर पर काम करती है और भविष्य में भी निस्वार्थ भाव से करती रहेगी। यह सहायता सिर्फ एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और संवेदना का मिसाल बनेगी। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने इस कार्य को समाज के एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह प्रयास हर भाई को जोड़ने का माध्यम बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज के हर वर्ग तक मदद पहुँचे, तभी संस्था का उद्देश्य पूर्ण होता है और यही हमारा लक्ष्य है।
इस पुनीत कार्य की सफलता में संस्था के मार्गदर्शक प्रभाकर सिंह, अभिराम सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह, श्रवण कुमार सिंह, राजेश सिंह, राजनाथ सिंह, मृत्युंजय शाही की उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही। ठाणे प्रभारी भगवंत सिंह एवं प्रदीप सिंह के विशेष प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tegs: #Mission-aparajita-singh-will-become-an-example-of-humanity-and-cooperation
![]()













Leave a Reply