Advertisement

डीएवी स्कूल तेनुघाट में टीम द्वारा एकेडमिक ऑडिट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। देश में शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी बहुत बड़ा शैक्षिक संगठन है, जिसमें एक हज़ार से अधिक विद्यालय संचालित है। विषम परिस्थितियों में भी कई दशकों से डीएवी शिक्षा का अलख जगाता रहा है। इसकी समय -समय पर देख- रेख, निरीक्षण करने के लिए डीएवी कोर मैंनेजमेंट कमिटी (सीएमसी) कार्य करती रहती है।

ऐसी ही विषम परिस्थिति में पिछले लगभग इक्कीस वर्षों से बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट शिक्षा का अलख जगा रहा है। बताया जाता हैं कि 21 दिसंबर को डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट का एकेडमिक ऑडिट करने के लिए टीम पहुंची। टीम में डीएवी पब्लिक स्कूल नीरजा सहाय राँची की प्राचार्या किरण कुमारी यादव एवं डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएल भंडारीदह के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह शामिल थे।

इस अवसर पर डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने ऑडिट टीम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, वहीं छात्राओं द्वारा तिलक लगाया गया। बताया जाता है कि एकेडमिक ऑडिट की शुरुआत सुबह की प्रार्थना- सभा से प्रारंभ की गयी। प्रार्थना के पश्चात प्राचार्या किरण कुमारी यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा प्रयत्नशील रहें। आने वाले कल को आज से बेहतर बनाने के लिए सदैव प्रयास करें तथा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी ध्यान दें। वहीं प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संसाधनों की कमी पर ध्यान न देकर अपनी कमियों को सुधारने एवं गुणवत्ता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

इसके पश्चात ऑडिट टीम द्वारा सभी कक्षाओं में चल रहे पठन-पाठन कार्य का निरीक्षण, कक्षा-कक्ष कार्य, परीक्षा विभाग, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *