Advertisement

एसी ने ओएनजीसी एवं गेल इंडिया परियोजना को लेकर अधिकारियों साथ की बैठक

लंबित एलपीसी को सात दिनों में निष्पादित करें अंचलाधिकारी-एसी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कार्यालय कक्ष में जिले में संचालित ओएनजीसी एवं गेल इंडिया परियोजना को लेकर बोकारो के अपर समाहर्ता (एसी) ने एसडीओ, सीओ एवं कंपनी प्रतिनिधियों के साथ 21 दिसंबर को बैठक की तथा जरूरी दिशा- निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्ता (एसी) ने बोकारो जिले में संचालित ओएनजीसी एवं गेल इंडिया के परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण को लेकर विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों के प्रगति आदि की समीक्षा बैठक की। मौके पर चास एसडीओ, बेरमो एसडीओ, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सीटी डीएसपी, चंदनकियारी एवं गोमिया अंचल के अंचल अधिकारी, दोनों कंपनियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

बैठक में गेल इंडिया के चंदनकियारी अंचल क्षेत्र में गैस पाइपलाइन अधिष्ठापन एवं ओएनजीसी कंपनी के गैस पाइपलाइन एवं कुआँ अधिष्ठापन को लेकर जारी भू-अधिग्रहण की प्रगति की जानकारी ली। एसी ने चंदनकियारी अंचल अधिकारी एवं गोमिया अंचल अधिकारी को संबंधित अधिग्रहित भूमि का लैंड पोजिशनिंग सर्टिफिकेट (एलपीसी) संबंधित कंपनी को सात दिनों में निष्पादित करते हुए निर्गत करने* का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण कार्य में उत्पन्न हो रहे विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की अंचल वार समीक्षा की एवं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में एसी ने प्रस्तावित परियोजना में गति को लेकर योजनाबद्ध कार्य करने की बात कहीं। जिला भू अर्जन पदाधिकारी को शिविर लगाकर शेष रैयतों के बीच मुआवजा वितरण का हँह निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी एवं जरूरी निर्देश एसी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *