Advertisement

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में दिखेगा घोड़ा लोक नृत्य का जलवा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव मेला में घोड़ा लोक नृत्य का जलवा दिखेगा। 20 दिसंबर से 6 जनवरी 2025 तक आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव मेला रांची के मोरहाबादी मैदान में लगाया गया है।

मेला में सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए बोकारो जिला के हद में कसमार के राष्ट्रीय पुरस्कृत विनोद कुमार महतो की टीम जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर की ओर से घोड़ा लोक नृत्य एवं खोरठा लोक गीत नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी।

जानकारी के अनुसार सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) झारखंड द्वारा आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में वे कला दलों के द्वारा प्रस्तुति करेंगे। राज्य के समृद्ध कला का प्रदर्शन होने जा रहा है। वहीं विनोद कुमार महतो एवं दल, बोकारो के खोरठा लोक गीत नृत्य एवं घोड़ा नृत्य दल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति 21 दिसंबर 2024 दी जायेंगी।

जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर बोकारो की ओर से बिनोद कुमार महतो रसलीन के नेतृत्व में 21 सदस्यों के टीम इसमें भाग लेने के लिए रांची रवाना हो गयी है। जिसमें मुख्य रूप से अशोक कुमार महतो, बलराम महतो, हरि महतो, काशी नाथ महतो, प्रेमचन्द कालिन्दी, करण कुमार महतो, अमर कुमार महतो, बैजनाथ महतो, संदीप कुमार महतो, संजीत कुमार गंझु, धनंजय घांसी, शाक्ती कुमार साव, डिंपल कुमारी, प्रिती कुमारी, सोनी कुमारी, सुष्मिता कुमारी मुर्मू, बसंती कुमारी, रेखा कुमारी, रानी कुमारी, अनिता कुमारी आदि कलाकार अपना जलवा दिखायेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *