ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के चुनाव में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो एवं कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव चुने गये।
जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को संपन्न चुनाव में लगातार दूसरी बार मिश्रा अध्यक्ष तथा महासचिव महतो ने जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, सहायक सचिव प्रशासन शंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राकेश कुमार, उप कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद को विजय घोषित किया गया।
मालूम हो कि तेनुघाट अधिवक्ता भवन परिसर में संपन्न चुनाव में कुल 273 मतदाता में से 263 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया था। अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा को 151 मत, मदन गोपाल वर्मा को 92 मत, बद्री नारायण पोद्दार को 19 मत मिला जबकि एक मत को रद्द किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर वेंकट हरि विश्वनाथन को 132 मत, अवध किशोर सिंह को 101 मत, मोहितोष चक्रवर्ती को 23 मत एवं रद्द मत 7 दिया गया। महासचिव वकील प्रसाद महतो को 114 मत, वकील महतो को 76 मत, रमेंद्र कुमार सिन्हा को 72 मत एवं रद्द एक मत हुआ। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर शंकर ठाकुर को 149 मत, सुशील कुमार सिंह को 106 मत एवं रद्द मत 8 रहा।
इसी प्रकार संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार को 160 मत, अरुण कुमार प्रसाद को 96 मत एवं रद्द मत की संख्या 7 रही। कोषाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार श्रीवास्तव को 120 मत, नरेन्द्र कुमार सिंह को 88 मत, गणेश तिवारी को 47 मत एवं रद्द मत 8 रहा। उप कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर प्रसाद को 137 मत, महेश ठाकुर को 114 मत एवं रद्द मत 12 रहा।
इससे पूर्व कार्यकारिणी सदस्य में पांच पद के लिए पांच प्रत्याशी अनील कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शारदा देवी, निरंजन महतो एवं नरोत्तम प्रसाद ने ही नामांकन किया था। उक्त पांचों कार्यकारिणी सदस्य को निर्विरोध विजय घोषित किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए चुनाव पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अनील कुमार महतो एवं परमेश्वर मंडल के साथ चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने बताया कि सभी विजय प्रत्याशियों के जीत की घोषणा कर दी गई है। कहा कि विजय प्रत्याशियों को पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण आगामी 23 दिसंबर को कराया जाएगा।
अधिवक्ता संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में चुनाव पदाधिकारी बिनोद कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी, पंकज कुमार झा, अरुण कुमार सिन्हा, द्वारिका नाथ तिवारी, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मो. सबीर, मनोज कुमार चौबे, अजय कुमार कपूर आदज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply