Advertisement

माँ-पुत्री प्रताड़ना मामले में सात नामजद को गोमिया पुलिस ने भेजा जेल

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बीते दिनों पुत्री को भगाने के आरोपी माँ-पुत्री को प्रताड़ित कर घुमाने के आरोपी सात नामजद को गोमिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दिया है।

ज्ञात हो कि, बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र के महावीर स्थान स्वांग में मां बेटी प्रताड़ना से संबंधित घटना पर गोमिया पुलिस ने 19 दिसंबर को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया। इस संबंध में गोमिया थाना में पीड़िता पक्ष द्वारा आठ नामजद एवं बारह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने नामजद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नामजद आरोपियों में राजेश रविदास, नरेश रविदास, लालो रविदास, चरकी देवी, लक्ष्मी देवी, राजकुमार रविदास एवं ललकी देवी शामिल हैं।

इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि इस मामले में आठ नामजद आरोपियों को थाना द्वारा उनके घर पर थाना में उपस्थित होने के लिए लगातार तीन नोटिस भेजा गया। किसी भी आरोपियों ने थाना में आकर अपना पक्ष नहीं रखा। उसके पश्चात न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट लेकर सभी नामजद आरोपियों को महावीर स्थान से गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बारह अज्ञात के बारे में पुलिस तहकिकात कर रही है।

जानकारी के अनुसार बीते 8 दिसंबर को स्वांग महावीर स्थान में पुत्री को बरगलाकर भगाने का आरोप लगाकर मां बेटी को प्रताड़ित करते हुए जूता चप्पल का माला पहनाकर आरोपियों द्वारा कॉलोनी में घुमाया गया था। दूसरे दिन पीड़िता द्वारा थाना में इस मामले को लेकर आठ नामजद एवं बारह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा इस मामले में पहली कार्रवाई करते हुए आठ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *