Advertisement

चिकित्सकों की टीम ने जीएम से की सुरक्षा की मांग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी केंद्रीय अस्पताल के सीएमओ डॉ आर एन झा के नेतृत्व में चिकित्सको की एक टीम ने ढ़ोरी जीएम रंजय सिंहा से 18 दिसंबर को कार्यालय में भेंटकर सुरक्षा की मांग की।

जानकारी के अनुसार चिकित्सकों की टीम में डॉ नीतीश कुमार, डॉ रोहित शर्मा, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ शादाब अहमद, डॉ राहुल कुमार, डॉ राहुल रंजन, डॉ सुवेंदु सिंह, डॉ अंकित गौरव, डॉ बी सतीश, डॉ ए डॉन, डॉ देवरंजन भट्टाचार्य, डॉ स्वेता शरण, डॉ शल्या, डॉ यामिनी, डॉ ज्योति रेड्डी, डॉ रुखसाना शामिल थे।

बताया जाता है कि चिकित्सको ने जीएम से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि द्वारा चिकित्सक के साथ किये गये दुर्व्यवहार की जानकारी दी। जीएम सिन्हा ने चिकित्सकों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा का ध्यान और मान सम्मान की रक्षा की जायेगी। जीएम के आश्वासन के बाद सभी चिकित्सक अपने काम पर लौट गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *