Advertisement

कांग्रेस कार्यालय में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 15 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि भारत का लौहपुरुष स्वाधीनता संग्राम का गांधी जी का प्रमुख सेनानी विलक्षण प्रतिभा का धनी व्यक्तित्त्व भारतीय इतिहास में एक असंभव कार्य को संभव कराकर अजर-अमर हो गया। उन्होंने कहा कि देश के पांच सौ से अधिक रियासतों को विलीन कर सारे देश की जनता में एकात्मता का भाव निर्माण किया। उनकी इसी कार्यशैली से वे लौहपुरूष कहलाए।

मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, लाल बिहारी सिंह, दिलीप कुमार रवि, दिलदार अंसारी, सदरूल होदा, अर्जुन सिंह, गुड्डू सिंह, मिथिलेश दुबे, अनिल कुमार भुईंया, अर्जुन नायक, अमर सिंह यादव, सुरेन्द्र कुमार सिंह, राजू चौरसिया, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *