Advertisement

धान अभिप्राप्ति केंद्र का मंत्री ने किया उद्घाटन

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। स्थानीय विधायक सह राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 15 दिसंबर को प्रखंड कार्यालय के समीप व्यापार मंडल में धान अभिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। मंत्री ने किसानों से बिचौलियों के चक्कर में न रहने की बात कही।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड कार्यालय के समीप व्यापार मंडल में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन झारखंड के पेयजल स्वच्छता सह उत्पाद मद्द निषेध मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने धान अभिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान क्रय की कीमत चौबीस सौ रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानो से धान क्रय केन्द्र मे बिक्री कर लाभ उठाने की बात कही। साथ ही कहा कि बिचौलिये भ्रमण कर औने पौने कीमत में किसानों से खरीदारी कर रहे है।

उससे सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि किसान हर हाल में धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही धान बिक्री करे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि धान बिक्री के बाद जल्द पैसे का भुगतान की जायेगी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो एवं अंचलाधिकारी (सीओ) आफताब आलम ने भी अपने विचार रखे तथा कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच धान बिक्री केन्द्र में बिक्री के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

मौके पर प्रखंड के एमओ विरेंद्र कुमार, व्यापार मंडल गोमिया के अध्यक्ष रणविजय सिंह, मुखिया शांति देवी, बंटी उरांव, मोहम्मद रियाज, मुमताज आलम, अमित पासवान, संतोष साव, पिंटू पासवान, परवेज जफर, अनिल स्वर्णकार, बाबूचंद बेसरा, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, मो.राजू शाह यादव, सुनील पासवान, चन्दन पासवान, मो. असलम, राजू महतो, केदार पासवान सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *