Advertisement

झामुमो कार्यकर्ता सुधीर महतो के बारहवीं में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में मधुकरपुर रहिवासी झामुमो कार्यकर्ता सुधीर महतो के बारहवीं श्राद्धकर्म में 11 दिसंबर को सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व सुधीर महतो की विधवा पत्नी, पुत्र एवं पुत्रियों तथा परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया।

दिवंगत सुधीर महतो के बच्चों की पढ़ाई पर अन्य संकट की घड़ी में सहायता करने का मंत्री ने आश्वासन दिया। बता दें कि, सुधीर महतो सहायक अध्यापक भी थे। प्रखंड सहायक अध्यापक संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता राजेश पांडेय के घर भी गये। जहां शादी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री विधानसभा सत्र में शामिल होने के बाद सीधे क्षेत्र पहुंचे थे।

मौके पर प्रखंड प्रमुख सह झामुमो नेत्री नियोती कुमारी, झामुमो नेता दिलीप हेंब्रम, सिकंदर कपरदार, सोहेल अंसारी, सुभाष ठाकुर धनंजय स्वर्णकार, बब्लू अंसारी, रमेश वर्मा, रघु महतो, पूर्व मुखिया नरेश महतो, महेश शर्मा, बिनोद बिहारी महतो, संजय प्रजापति, एनुल अंसारी, मिथलेश तिवारी, मिथलेश महतो आदि दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *