Advertisement

लगातार दूसरी बार विधायक बनने पर जरीडीह कांग्रेस द्वारा अनूप सिंह का अभिनन्दन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड में संपन्न विधानसभा चुनाव के उपरांत बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा 11 दिसम्बर को ग्राम बांधडीह स्थित तेतरियाडीह के जरीडीह प्रखंड कांग्रेस आवासीय कार्यालय में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) को लगातार दूसरी बार विधायक बनने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इसे लेकर धन्यवाद, बधाई सह आभार कार्यक्रम इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस कमिटी जरीडीह की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बेरमो के युवा, यशस्वी, विकास पुरुष कुमार जय मंगल (अनुप सिंह) को दूसरी बार बेरमो का विधायक बनने पर संयुक्त रूप से बधाई देते हुए अत्यंत मेहनत, परिश्रम के जरिए उल्लेखनीय व उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए पंचायत अध्यक्षों, बूथ के सदस्यों एवं ऊर्यावान साथियों को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को अभिवादनआभार व्यक्त किया गया।

बैठक में बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर आगामी 26 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक संविधान बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम निश्चित किया गया हैं, जिसमें तमाम कांग्रेस पदधिकारिगण, वरिष्ठ नेतागण, सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्षगण, पंचायत अध्यक्षगण एवं उर्जावान कांग्रेस साथियों से आग्रह किया गया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल किया जाय।

कहा गया कि जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मंडल ने जो विकास कार्य करते हैं उनके लिए जनता का आशीर्वाद पुनः मिला है। प्रखंड अध्यक्ष मंडल ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत किया जाए, इसके लिए सभी पदाधिकारी का निर्देश का सही ढंग से अनुपालन किया जाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *