एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। कथित रूप से तेज चलने वाला मीटर बदलने एवं बिल सुधार के आश्वासन के बाद बीते 10 दिसंबर को देर शाम समस्तीपुर शहर के चीनी मिल चौक स्थित विधुत कार्यालय पर भाकपा माले के बैनर तले जितवारपुर कन्हैया चौक रहिवासी दिव्यांग सुरेश ठाकुर द्वारा जारी आमरण अनशन को कार्यपालक पदाधिकारी ने समाप्त कराया।
मौके पर कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने कहा कि कनेक्शन कुटीर योजना 2007 का है। मामला उसी समय से लटका हुआ है। उपभोक्ता का मिटर खराब रहने का आरोप भी है। कहा कि विभाग ने करीब 22 हजार रूपए बिल घटा दिया है। विभाग बिल का विस्तृत अध्ययन कर यथासंभव बिल और घटाएगी। साथ ही मिटर बदलवाएगी। यह काम तीन दिन में कर दिया जाएगा। उन्होंने अनशन खत्म करने का आग्रह करते हुए कहा कि काम नहीं होने पर फिर अनशन कीजिएगा, जिसे अनशनकारी ने स्वीकार कर अनशन समाप्त कर दिया।
मौके पर विधुत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सह भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले जिला कमिटी सदस्य ललन कुमार, अनील चौधरी, जयंत कुमार, दीपक यदुवंशी, मिथिलेश कुमार, कुंदन कुमार, उपेंद्र राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply