Advertisement

अधिवक्ता संघ चुनाव में मतदाता की ओर प्रत्याशियों की नजर

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024-26 का चुनाव में 11 दिसंबर को नाम वापस लेने का अंतिम तिथि था, मगर किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया।

इस बारे मे चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने बताया कि आज नाम वापसी लेने का तिथि तय था। मगर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। महथा ने बताया कि अब अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा, मदन गोपाल वर्मा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद पर वेंकट हरि विश्वनाथन, अवध किशोर सिंह एवं मोहितोष चक्रवर्ती, महासचिव पद पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, वकील प्रसाद महतो एवं वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद पर शंकर ठाकुर एवं सुशील कुमार सिंह, सहायक सचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार एवं अरुण कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव एवं गणेश तिवारी, सहायक कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर प्रसाद एवं महेश ठाकुर चुनाव मैदान में हैं।

जबकि कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए पांच सदस्यों का चयन किया जाना था। जिसमें नामांकन पत्र दाखिल पांच सदस्यों के द्वारा किया गया। जिसमे अनील कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शारदा देवी, निरंजन महतो एवं नरोत्तम प्रसाद हैं। इस अवसर पर उमेश प्रसाद, बिनोद कुमार गुप्ता के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी और पंकज कुमार झा भी मौजूद थे। अब तमाम प्रत्याशियों की नजर मतदाताओं पर टिक गयी है, ताकि पद का ताज उन्हें प्राप्त हो सके।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *