प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित विवाह मंडप में 10 दिसंबर को अध्यात्मिक गुरु प्रेम रावत की 67वीं जन्मदिन सादगी के साथ मनाई गई।
संस्था के अंगवाली संयोजक मदन पाल के सानिध्य में आयोजन आध्यात्मिक गुरु का जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे टीवी सेट के जरिए प्रेम रावत महराजी की जीवनी एवं उनके विश्व कल्याणार्थ संदेशों का टीवी प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में गुरू, शिष्य, शिष्या ने उपस्थिति दर्ज की।
![]()













Leave a Reply