Advertisement

पागल कुत्ते ने आठ को किया घायल, अंततः उसे मार डाला गया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव में एक पागल कुत्ते ने बीते 21 नवंबर की शाम से 22 नवंबर की ग्यारह बजे दिन के बीच आठ रहिवासियों को अपना शिकार बनाया। अंततः रहिवासियों द्वारा उक्त पागल कुत्ता को मार डाला गया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली गांव के मंडपवारी चौक से लेकर यहां के विभिन्न मुहल्ले के आठ जनों को काट कर पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त पागल कुत्ते ने किसी को ज्यादा जख्मी किया तो किसी को कम। प्रायः कुत्ते के हमले से सभी घायलों ने अनुमंलीय रेफरल हॉस्पिटल फुसरो तो कई ने जैनामोड़ के अस्पताल में चिकित्सा कराया।कथित पागल कुत्ते के कारनामे से पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद सहित यहां के ग्रामीण रहिवासी काफी चिंतित थे। अंततः 22 नवंबर की दोपहर उक्त पागल कुत्ते को घेरकर मार डाला गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *