Advertisement

डीएम ने किया दरियापुर व् सोनपुर के कार्य स्थलों का स्थलीय निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 22 नवम्बर को सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल के दरियापुर एवं सोनपुर अंचल में हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

डीएम ने दरियापुर एवं सोनपुर में भारत माला परियोजना तथा जे पी सेतु के समानांतर पुल निर्माण योजना में हो रहे कार्यों की प्रगति के लिए कार्य स्थल का निरिक्षण किया। जिला भ्रमण के क्रम में डीएम समीर ने संबंधित रैयतों से वार्ता कर संबंधित पदाधिकारियों को सोनपुर एवं दरियापुर में कैंप आयोजित कर अभियान के तहत एक सप्ताह के अंदर भू अर्जन से संबंधित सभी लंबित मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार डीएम ने रैयतों का लंबित मुआवजा भुगतान कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का भी निर्देश दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *