Advertisement

चर्चित युवा नेता चांद बाबू ने रजबा पैक्स अध्यक्ष पद पर नामांकन का पर्चा भरा

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। कृषि क्षेत्र के किसानों की खुशहाली, समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, सभी जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने का काम करेंगे। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के रजबा पैक्स अध्यक्ष पर नामांकन कराने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए चर्चित युवा नेता चांद बाबू ने 21 नवंबर को उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि किसानों की बेहतरी में सहकारिता विभाग की बेहतर भूमिका रही है। किसानों के लिए समय-समय पर खाद, बीज, राशन आदि पैक्स के माध्यम से आमजनों को उपलब्ध कराया जाता है। इसमें पैक्स अध्यक्ष की अहम भूमिका है‌। उन्होंने कहा कि वे चुनाव जीतकर इस भूमिका का निर्वहन जवाबदेही के साथ करेंगे।

अपने संक्षिप्त संबोधन में शाहपुर बघौनी पैक्स अध्यक्ष सह इंकलाबी नौजवान सभा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष आसिफ होदा ने कहा कि लड़े हैं- जीते हैं, लड़ेंगे- जीतेंगे और किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करते रहेंगे।

मौके पर मो. कलाम, मो. हुसैन, अफसाना बेगम, मो. राजा, मो. नौशाद, मो. शमीम, मो. हकीम, मो. फैजान, मो. शकील, विजय पासवान, मो. फ़ैज़, अशोक कुमार, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *