Advertisement

सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में 20 नवंबर को 200 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस जिले में कुल 3067 विशिष्ट शिक्षक हैं।
मालुम हो कि बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

प्रेक्षागृह छपरा में आयोजित समारोह में सदस्य बिहार विधान परिषद वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक जनक सिंह, विधायक सीएन गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, जिलाधिकारी सारण अमन समीर, जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण विद्यानंद ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी सब उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *