Advertisement

पूर्व पार्षद छोटू सिंह ने सपरिवार किया मतदान

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 20 नवंबर को धनबाद जिला के विभिन्न विधानसभा सीट के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जिले के कई मतदान केंद्रों पर गहमा गहमी की भी खबर है।

इस क्रम में जिला के हद में तेतुलमारी स्थित वेस्ट मोदीडीह कोलियरी ऑफिस के बूथ संख्या 338 में पूर्व पार्षद छोटू सिंह ने मतदान किया। उनके साथ उनके पुत्र राहुल सिंह, चंदन सिंह, पत्नी और बहु ने भी मतदान किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद छोटू सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व मतदान हैं और यह अधिकार सभी को प्राप्त हैं। कहा चुनाव में कि गरीब-अमीर, ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा कोई मायने नहीं हैं। इस पर्व में सभी बराबर हैं एवं सभी समान रूप से मतदान करते हैं। जनता के हाथों में अपना जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है।जो जनमानस की सबसे बड़ी ताकत हैं।
पूर्व पार्षद सिंह ने रहिवासियों से अपील की हैं कि सदैव मतदान करें और एक जागरूक मतदाता बनकर सुयोग्य जनप्रतिनिधि को चुनें। तभी समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *