एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 18 नवंबर को प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने बाइक रैली तो किसी ने पैदल यात्रा निकाल कर शक्ति का प्रदर्शन किया।
इस क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता चंपई सोरेन ने चलकरी बस्ती के कानीडीह और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने बेरमो विधान सभा क्षेत्र के दुग्धा मे रोड शो किया। लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चन्द्रपुरा-दुगदा में रोड शो किया। इस दौरान मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी रवीन्द्र कुमार पांडेय के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह ने ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर से लेकर हिंदुस्तान पुल फुसरो तक पदयात्रा की। पदयात्रा मे उनके हजारो की संख्या में समर्थक शामिल हुए। जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो ने भी फुसरो में रोड शो किया, जिसमें अप्रत्याशित भीड़ था। हजारों की संख्या में बाइक सवार समर्थक बाहरी नेता नाय चलतो का नारा लगा रहे थे।
बेरमो विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने का हर संभव प्रयास किया। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान तरह-तरह के वादे किये गये। किसी ने क्षेत्र की समस्या दूर करने तो किसी ने रोजगार उपलब्ध कराने वहीं किसी ने संविधान बचाने के नाम पर वोट मांगा। सुबह से लेकर शाम तक प्रचार में लगे रहे।

उनके समर्थक व कार्यकर्ता भी मतदाताओं से अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखे। अंतिम क्षण में प्रत्याशियों ने अधिक-से-अधिक गांव, मुहल्ला व घर पहुंच कर मतदाताओं से मिल कर अपनी ओर आकर्षित किया। मतदाता भी प्रत्याशियों को आश्वासन देते नजर आये।
सभी प्रत्याशी के कार्यकर्ता व समर्थकों से पूरा क्षेत्र पटा रहा। अब थम गया चुनाव प्रचार का शोर। शाम पांच बजते ही चुनाव प्रचार थम गया। भोंपू का शोर बंद हो गया। कई दिनों से चल रहे प्रचार की आवाज बंद हो गयी। प्रचार थमते ही प्रत्याशी डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया। मतदाताओं से मिल कर अपने पक्षों में मतदान करने की अपील किया। प्रचार 15 दिन तक लगातार चला। गांव, गली, मुहल्ला पहुंच कर प्रचार वाहन से भोंपू का शोर सुनायी दे रहा था।
![]()













Leave a Reply