Advertisement

गोमियां के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो की अंत्येष्टि में वर्तमान विधायक ने दिया कंधा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। संयुक्त बिहार में मंत्री रहे गोमियां के पूर्व विधायक छत्रु राम महतो की बीते 17 नवंबर को इलाज के क्रम में निधन हो गया। उनका पेटरवार के अंबागढा में 18 नवंबर को अंत्येष्टि की गई।

इसके पूर्व उनका पार्थिव शरीर को उनके आवास भेलवाटाड़ से अंबा गढा लाया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र जुगल किशोर महतो ने दी। उनके एक पुत्र प्रह्लाद महतो जिला परिषद सदस्य हैं।

दिवंगत छत्रु राम महतो पांच बार गोमियां व एक बार जारीडीह के विधायक थे। गोमियां विधायक सह एनडीए प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

उनकी अंतयेष्ठी में श्रीधर महतो, अखिलेश महतो, महेंद्र महतो, दुर्गा चरण महतो, चंद्र देव महतो, बबीता कुमारी, शांतिलाल जैन, आशीष जैन, मनोज जैन, संजय सिन्हा, अभय कपूर, रविशंकर जायसवाल, रितेश सिन्हा, संटू सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *