Advertisement

बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने किया घरवाटांड का दौरा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां विधानसभा के घरवाटांड़ पंचायत में 18 नवंबर को हजारीबाग जिला के हद में बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने चुनावी दौरा किया। उन्होंने यहां एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो के पक्ष में वोट मांगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक यादव ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर महतो को जीत दिलाए और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाए। कहा कि इस बार झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगा जिससे झारखंड का विकास होगा। पूर्व विधायक यादव ने कहा कि सभी यादव समाज से अनुरोध करने आए है कि पूर्व की भांति एकजुट होकर इस बार भी लंबोदर महतो के पक्ष में गिला शिकवा भूल कर वोट दे।

मौके पर गोमिया विधानसभा के यादव समाज के समाज सेवी एवं समाज के नेता प्रदीप यादव, राम चंद्र यादव, गोपाल यादव, उमेश यादव, पप्पू यादव, मंटू यादव, राज कुमार यादव, जितेंद्र यादव, महेश्वर यादव, घनश्याम यादव, दुलार यादव, पंकज यादव, रवि कुमार यादव, रवि यादव, संतोष यादव सहित यादव समाज के दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *