एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अपने राज्य व् देश को बचाने को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा 17 नवंबर को बोकारो जिला के हद में कथारा बाजार तथा विभिन्न कॉलोनीयों में जागरूकता अभियान चलाया।
उक्त जानकारी देते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह-संयोजक कौशल किशोर ने बताया कि आज की जरूरत है कि समाज जबतक जागरूक नहीं होगा तबतक देश की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें कई बातो पर ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि आज कनाडा, पाकिस्तान, बंगलादेश, वर्मा समेत विश्व के विभिन्न देशो से अल्पसंख्यक हिन्दू को समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है।
मंदिरो पर हमले हो रहे है। केरल, तमिलनाडु को देश से अलग करने की साजिश रची जा रही है। इसलिए ऐसे देश विरोधी तत्वों को पहचानकर आज उसे सत्ता से दुर रखने की जरूरत राष्ट्रवादियों को है। इसीलिए कहा गया है कि बटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे।
मौके पर जनसंख्या समाधान एंबिशन महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश सचिव जीवधन माझी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह, आजसू नेता रंजन पांडेय, भाजपा नेता व् पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply