रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत के कुनबे को भ्रष्टाचारी बताते हुए गोमिया के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 17 नवंबर को गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कसमार स्थित सपाहीटांड़ मंजूरा में आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो के पक्ष में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। यहां नड्डा को देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ा। चारों ओर जन सैलाब नजर आ रहा था। महिला, पुरुष व युवाओं की भीड़ सभा स्थल व आसपास इलाकों में दूर-दूर तक देखी जा रही थी।
नड्डा ने सभा में आए जनसमूह से एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। कहा कि आपने डॉ लंबोदर महतो को विधानसभा में भेजने का मन बना लिया है। एक तरफा फैसला ले लिया है। झारखंड की जनता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राजद गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आगामी 23 नवंबर को एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो को अपना परम मित्र बताते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि इन्होंने मातृभूमि के लिए बहुत कुछ किया है। इनको जिताइए और विकास से अपने को जोड़िए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य व गोमिया की जनता से सौतेला व्यवहार किया है। हेमंत सोरेन ने 36 करोड़ का जमीन घोटाला किया है।
अभी बेल पर हैं। इंडी गठबंधन का पूरा कुनबा भ्रष्टाचारी है। दोनों हाथों से झारखंड को लूटा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में देश का मान बढ़ाया है। रोटी, बेटी व माटी की रक्षा के लिए एनडीए की सरकार बनानी है। झारखंड बनाने में भाजपा एवं एनडीए का बड़ा योगदान है। कहा कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया और देशभर में मनाई गयी।
ओबीसी आदिवासी को मुख्य धारा से पिछड़ने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज नरेंद्र मोदी ने ओबीसी व आदिवासी को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मंडल कमीशन को लागू किया, जिससे ओबीसी समुदाय को आरक्षण मिला है। कहा कि आज मोदी मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री हैं।
पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला है। नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को पहला राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी गौरव को बढ़ाया है। पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग व आदिवासियों की चिंता सिर्फ मोदी सरकार ने की है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक गिनाया।
विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि आप को आगामी 20 नवंबर को अपने घर का बेटा लंबोदर को आशीर्वाद देना है। आप सबों के हर विश्वास पर खरा उतरा हूं और आगे भी उतारूंगा।उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। सखी मंडल बनाकर लाखों दीदी को लखपति व करोड़पति बनाया है।
महिलाओं के हित में कई योजनाएं चल रही है। कहा कि हमने काम किया है। विकास के मामले में अनेकों किए गये काम आप सबके सामने है। हमें गर्व है कि मैं गोमिया का विधायक हूं और गोमिया का प्रतिनिधित्व देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में किया हूं। गोमिया की जनता इस बात का आकलन अवश्य करेगी की सबसे पढ़ा लिखा, योग्य व सबसे ज्यादा काम करने वाला कौन है। हम समझते हैं की गोमिया की जनता का पुनः आशीर्वाद हमें प्राप्त होगा।
सभा की अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने की। जबकि सभा को उपरोक्त के अलावा डॉ संजय सिंह, देवनारायण प्रजापति, काशी नाथ सिंह, लक्ष्मण नायक, रवि शंकर जायसवाल, कौशल्या देवी, बानेश्वर महतो, अनिल स्वर्णकार व सुरेंद्र महतो ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नीतीन नवीन, बबीता कुमारी, सुधीर कुमार सिन्हा, रितेश सिन्हा, परमेश्वर नायक, कैलाश महतो, बजरंग प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, भवानी मुखर्जी, स्वरूप सिन्हा, मनोज कुमार महतो, गुड्डू महतो, किंकर महतो, जगन्नाथ महतो, विजय कुमार जायसवाल, रामसेवक जायसवाल, अशोक सिंह, प्रेमलाल साव, चंद्रशेखर नायक, यदुनंदन जायसवाल, छोगा लाल सिंह, सुरेंद्र राज, सचिन कुमार महतो, संजीव कुमार, प्रह्लाद महतो, शांतिलाल जैन, तुलसी लाल जायसवाल, संजय प्रजापति, कमल दास, आनंद महतो, रितेश भट्टाचार्य, धनलाल कपरदार, प्रताप सिंह, असित कुमार बनर्जी, महानंद महतो, शिव शंकर दुबे सहित एनडीए घटक दल के नेता व कार्यकर्ता, समर्थक, साथी व जनता बड़ी तादाद में मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply