Advertisement

लोकहित अधिकार पार्टी ने बोकारो थर्मल में चलाया जनसंपर्क अभियान

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लोकहित अधिकार पार्टी के स्टार प्रचारक हरिनाथ साहू एवं पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोधन नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के बोकारो थर्मल में जनसंपर्क अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल के सेंट्रल मार्केट, सब्जी मंडी, फास्ट फूड चाऊमीन मार्केट, सेंट्रल मार्केट, स्टेशन मार्केट सहित विभिन्न आवासीय कॉलोनियों में जनसंपर्क अभियान चला कर लोकहित अधिकार पार्टी प्रत्याशी मोहनलाल साव के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने जनसंपर्क के माध्यम से मतदाताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि हमारी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है, जिसके तहत सभी वर्गों को सामान व निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू कराने, सहारा एवं पल्स इंडिया सहित हजारों चिट फंड नॉन बैंकिंग कंपनियों में गरीबों की गाढ़ी कमाई का फंसा पैसा ब्याज सहित लौटाने, वोटर पेंशन लागू कराने, जाति जनगणना कराकर जिसकी जितनी संख्या उसको उतना भागीदारी, उतनी हिस्सेदारी सहित आदि।

बेरोजगारों एवं विस्थापितों को रोजगार और न्याय दिलाने के लिए हमारी पार्टी आंदोलनरत है। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार साव, मोहम्मद मंटू, सुदामा साव, कुलदीप कुमार पांडेय, सुरेश साव, महादेव साव, गोविंद प्रजापति, सरजीत राम, शैलेश कुमार सहित जनसंपर्क अभियान में क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्तागण शामिल हुए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *