Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार मंडल के खैराचातर पंचायत में 16 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी। अध्यक्षता भाजपा गोमियां विधानसभा क्षेत्र संयोजक लक्ष्मण कुमार नायक ने की।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में भाजपा के गोमियां विधानसभा क्षेत्र के संयोजक नायक ने कहा कि 17 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भरोसा दिलाया जाएगा कि एनडीए कि सरकार बनाने के लिए इसके घटक दल सक्रिय है। बैठक में कसमार प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो के अलावे सभी प्रखंड कमेटी के सदस्य गण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *