Advertisement

झारखंड में योजनाबद्ध तरीके से घुसपैठियों को बस रहा है हेमंत सरकार-हिमंत विश्वसरमा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हिमंत विश्वसरमा ने 16 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो विधान सभा क्षेत्र के जैनामोड़ स्थित बाघडीह मैदान मे आयोजित चुनावी जनसभा शामिल हुए।

यहां आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए हिमंत विश्वसरमा ने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार एक योजनाबद्ध तरीके से बंग्लादेशी घुसपैठिए को झारखंड में बसा रही है। घुसपैठिए जाली आधार कार्ड बनवाकर मतदाता पहचान पत्र बनवा रहे है। यहां के आदिवासी बेटियों को लव जिहाद में फंसाकर शादी कर रहे है और धर्म परिवर्तन करा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनगणना मे 1991 मे 23 लाख की आबादी थी, जिसमे 20 लाख हिन्दु आबादी थी। आज 9 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। जबकि आदिवासी की आबादी 44 प्रतिशत से घटकर 26 प्रतिशत हो गई है।

उन्होने कहा कि झारखंड की रहिवासियों को गंभीर स्थिति को ध्यान में रखकर मतदान करना है। राज्य में एक ऐसी सरकार बनाना है जो रोटी, बेटी और माटी की रक्षा कर सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के रहिवासियों को अच्छी तरह से बात समझ में आ गई है और वे तुष्टीकरण वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना ली है।

असम के सीएम विश्वसरमा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 20 नवंबर को बेरमो के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय को भारी बहुमत से विजय बनाएं। इस अवसर पर मंच पर जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, जिप सदस्या नीतू सिंह, भाजपा नेता प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *