Advertisement

बाल दिवस पर डीएवी ढोरी में याद किए गए चाचा नेहरू

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी पथ पर मकोली मोड़ के समीप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में 14 नवंबर को बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

जानकारी के अनुसार बाल दिवस पर डीएवी ढोरी के दयानंद सभागार में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू उर्फ चाचा नेहरू याद किए गए। इस अवसर पर सर्वप्रथम नेहरू के चित्र पर शिक्षक- शिक्षिकाओं और सभी वर्ग प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तदुपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्री प्राइमरी संभाग में बाल कीड़ा, कनीय संभाग में नृत्य गीत तथा वरीय संभाग में हवन का आयोजन किया गया। मध्यांतर तक सभी संभागों में अलग-अलग गतिविधियों में बच्चे हर्षोल्लास के साथ भाग ले रहे थे।

इस अवसर पर आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कक्षा नवम के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन बेरमो के अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह के सम्मुख किया गया। बाल दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए चाचा नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने की नसीहत दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख रूप से वरीय शिक्षक एस. के. शर्मा, पी. के. सहाय, ललित कुमार पॉल, मुकेश कुमार, गोपाल शुक्ला, सुनील कुमार, राकेश कुमार, एम के त्रिपाठी, बी. के. मोदी, राजीव रंजन, एस. के. मोदी, यू. पी. साहनी, रुचि गुड़िया, रंजीता कुमारी, सीमा कुमारी, शैलजा कुमारी, निधि कुमारी, अनुराधा अम्बष्ठा, लक्ष्मी कुमारी, माला कुमारी, खुशबू कुमारी, अनिता सिंह, सुनीता मुर्मू, इंद्रजीत मिश्रा, साधु चरण शुक्ला व् अन्य शिक्षक शिक्षाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *