Advertisement

पहले मतदान फिर विदाई, शादी के जोड़े में मतदान करने पहुंची नई नवेली दुल्हन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग की गयी। पहले चरण के लिए राज्य में कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाए गए है। सभी मतदान केंद्रों में मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मतधिकार का प्रयोग किया हैं।

जानकारी के अनुसार आज हो रहे उप चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर नवविवाहित जोड़े नजर आये। कहीं दुल्हन ने तो कहीं दूल्हे ने मतदान किया। इस दृश्य को देखकर कहा जा सकता है कि झारखंड में चुनाव आयोग के प्रयासों के कारण रहिवासियों में मतदान के महत्व की समझ बढ़ी है। मतदान को प्राथमिकता देने के बाद ही अन्य काम किए जा सकते हैं। ऐसे नवविवाहित जोड़ों का स्थानीय रहिवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां तक कि कई मतदान केंद्रों पर उन्हें प्राथमिकता दी गई, जिससे वे बिना कतार में लगे जल्दी मतदान कर सके।

जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को रामगढ़ विधानसभा के नौगांव कस्बे में स्थित बूथ पर एक नव विवाहिता ने विदाई से पहले अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। नौगांवा रहिवासी मोनिका सोनी ने विदाई से पहले अपने मत का इस्तेमाल किया। इसके बाद ही दुल्हन अपने ससुराल के लिए रवाना हो गई। बताया जाता है कि मोनिका की शादी देवउठनी एकादशी को हुई थी। मोनिका खुद राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *