Advertisement

आम चुनाव को लेकर मेगा स्वास्थ्य कैंप के तहत निकाली गयी रैली

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीएचसी पेटरवार के अधीनस्थ एचएलडब्लूसी (स्वास्थ्य उपकेंद्र) अंगवाली द्वारा 11 नवंबर को स्कूली बच्चों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।

जिसमें एचडब्लूसी की सीएचओ अजीबुन निशा, एएनएम प्रतिभा कुमारी, सहिया किरण देवी, उषा देवी, स्वास्थ्य कर्मी गौरव कपरदार आदि राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली के एचएम एलडी मुंडा, शिक्षक यमुना प्रसाद कपरदार आदि रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

रैली मध्य विद्यालय से निकालकर काली मंदिर चौक, रामधाम चौक होते पुनः विद्यालय पहुंची। यहां छात्र, छात्राओं ने अपना वोट अपना अधिकार लोकतंत्र में भागीदारी का आधार, व आपका वोट आपकी आवाज देश की तरक्की का है राज, आज का वोट कल का भविष्य आदि स्लोगन के नारे लगा रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *