Advertisement

पेटरवार के अंगवाली में खुला कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी के नहरचौक पर 10 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय का शुभारंभ स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर किया गया।

जानकारी के अनुसार चुनावी कार्यालय शुभारंभ करने वालों में पंचायत अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, पेटरवार प्रखंड ओबीसी/किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद कुमार भगत, मो. रियाज अहमद तथा अन्य प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया। कार्यकर्ताओं ने निकट के विधानसभा चुनाव में बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल की जीत के प्रति कटिबद्धता दिखाई।

मौके पर झामुमो पेटरवार प्रखंड सचिव ललन सोनी, बुधन रजवार, परवेज अख्तर, मनोज महतो, अजय जायसवाल, सुखदेव मिश्रा, अंकित जायसवाल, सौरव मिश्रा, आलेनवी अंसारी, मो. शमीम अहमद, एनायत हुसैन, बरूण मिश्रा, गौरीनाथ डे, नरेश कपरदार, गौतम पाल, भोला नायक, शंकर प्रगनैत, अनीश, मनीष सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *