Advertisement

समूह की महिलाओं ने रैली व् शपथ ग्रहण कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के निर्देश पर गुवा पश्चिमी पंचायत कलस्टर की महिला समूह की महिलाओं ने 10 नवंबर को क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

जानकारी के अनुसार गुवा के कल्याण नगर में 10 नवंबर की शाम 5 बजे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कलस्टर की महिला समूह द्वारा जागरूकता रैली सह शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली गुवा के कल्याण नगर, भट्टी साई, विवेक नगर, बिरसा नगर, थाना रोड आदि होते वापस कल्याण नगर पहुंचा। जहां उपस्थित महिलाओं ने गुवा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश में क्षेत्र के तमाम मतदाताओं को हर हाल में अपने-अपने बूथों पर जाकर आगामी 13 नवंबर को हर हाल में स्वंय एवं आसपास के रहिवासियों को भी मतदान कराने की अपील की।

साथ ही उपस्थित महिलाओं को मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर शपथ दिलाया गया। अभियान में जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी, अनुराधा राव, संजू कर्मकार, लता कर्मकार, रेहाना खातून सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *