Advertisement

अक्षय नवमी पर गुवा में भव्य भंडारे का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर 10 नवंबर की सुबह पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में श्रद्धालू महिलाओं द्वारा आंवले के पेड़ की पूजा की गयी। अक्षय नवमी आंवले के पेड़ का पूजा अर्चना पुजारी नागेंद्र पाठक के द्वारा मंदिर परिसर में किया गया। पूजा पुरे श्रद्धा के साथ की गई।

इस अवसर पर गुवा क्षेत्र के भजन श्रद्धालुओं ने नत मस्तक होकर आंवले के पेड़ का पूजा की एवं आशीर्वाद लिया। मौके पर भंडारे का भव्य आयोजन कर क्षेत्र के करीब तीन हजार रहिवासियों ने प्रसाद रूपी खिचड़ी तथा खीर का भोग ग्रहण किया।

अक्षय नवमी के अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी जीतू शुक्ला ने कहा कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है का खास महत्व है। कहा कि अक्षय नवमी के दिन पूजा अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि आंवला वृक्ष की पूजा विधि- विधान से की जानी चाहिए।

गुवा सेल महाप्रबंधक एसपी दास ने कहा कि आज जरूरत है हम सभी को प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने की। पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने की, तभी हम और हमारे परिवार सुखी संपन्न रह पायेगा। पुजारी नागेंद्र पाठक ने तीन हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाकर उनके अक्षय सौभाग्य की कामना की।

मौके पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर, डॉक्टर सी के मंडल, डॉ टीसी आनंद, कविता देवांगन, डी देवांगन, नित्यानंद प्रसाद, मनमोहन चौबे, मयूर चौबे, राकेश झा, डॉ आदित्य पारीक, बेबी पाठक, डीएवी शिक्षक एस के पांडेय, संगीता पांडेय, स्नेहा गुप्ता, नेहा गुप्ता, संदीप गुप्ता, अरुण कुमार वर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, पिंकी गुप्ता व अन्य दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *