Advertisement

गायत्री ज्ञान मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह की सफलता को लेकर बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आगामी 27 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह की सफलता को लेकर 23 अक्टूबर को गायत्री परिवार से जुड़े गणमान्य जनों द्वारा बैठक आयोजित किया गया।

ज्ञात हो कि, गायत्री समाज कथारा के दो समर्पित पदाधिकारी दिवंगत पंचदेव प्रसाद यादव तथा दिवंगत धनेश्वर महतो का बीते माह बोकारो के बालिडीह थाना के समीप सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इसे लेकर उक्त श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजित श्रद्धांजलि समारोह की सफलता तथा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उक्त बैठक में गहन चिंतन मनन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से हनुमान दयाल सिंह, चन्द्रभूषण प्रसाद, लालबाबू सिंह, जयप्रकाश विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, शंभु प्रसाद वर्णवाल, हरि प्रसाद, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सतीश कुमार वर्णवाल, सीताराम चौहान, जितेंद्र चौहान, अखिलेश कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, काशीनाथ राम, धीरज शर्मा, रीना सिन्हा, पुष्पा वर्णवाल, शीला देवी, गौरी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *