Advertisement

सुरक्षा गस्ती दल की छापेमारी में ढाई टन अवैध कोयला बरामद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा गस्ती दल द्वारा 23 अक्टूबर की अहले सुबह क्षेत्र के स्वांग कोलियरी में छापामारी किया गया। छापेमारी में ढाई टन अवैध कोयला बरामद किया गया।

क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर की अहले सुबह लगभग 1:30 बजे कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के आदेश पर क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय गस्ति दल स्वांग कोलियरी कोल स्टॉक तथा माइंस एरिया के आस- पास कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गस्ति दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए।

इसके उपरांत लावारिस हालत कोयला लदा दो मोटर साइकिल और दस साइकल को जब्त कर मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ हीं लगभग 2.5 टन कोयला जब्त कर पे-लोडेर द्वारा उठाव कर अवैध कोयला को सीसीएल ट्रक से लोड कर कोयला स्टॉक में गिर दिया गया।
छापेमारी में महाप्रबंधक कार्यालय के सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, मुख्य सुरक्षा गार्ड मंटू सिंह, मुख्य सुरक्षा गार्ड रामनाथ राय, मुख्य सुरक्षा गार्ड मनोज साव, स्वांग कोलियरी गश्ति प्रभारी गौतम राम तथा दर्जनभर होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *