Advertisement

बैंक का सुरक्षाकर्मी बेहोश, ईलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना के अधीनस्थ एक चौकीदार कार्य के दौरान अचानक बेहोश हो गया। वह प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित इंडियन बैंक में बतौर सुरक्षाकर्मी पदस्थापित है।

जानकारी के अनुसार चौकीदार खीरू सिंह 22 अक्तूबर की दोपहर बैंक शाखा में ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। जिससे बैंक प्रबंधक सहित बैंक में उपस्थित ग्राहक भी आश्चर्यचकित हो गये। बैंक कर्मियों के सहयोग से बेहोश चौकीदार को ऑटो में लेटाकर चिकित्सक के पास ले जाया गया।

चिकित्सक के सलाह पर उसे आवश्यक इलाज के बाद घर ले जाया गया, जहां स्थानीय चिकित्सक ने कई बोतल स्लाइन चढ़ाया गया। साथ ही उसके स्वास्थ्य में सुधार के लिए जरूरी दवा दी गई।परिजनों के अनुसार चौकीदार के स्वास्थ्य में सुधार बताई जा रही है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *