Advertisement

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वरीय पुलिस अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)।
झारखंड विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व् भयमुक्त वातावरण में संपन्न क़राने के लिए बीते दिनों बोकारो के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, बोकारो एसपी मनोज स्वर्गीयारी, सीआरपीएफ 26वीं बटालियन कमांडेंट राजीव रंजन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का बाइक से दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों का दल बाईक से बोकारो जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ललपनिया, जागेश्वर बिहार, महुआटांड थाना के चोरगांवा, तिलैया, दनिया, लावालौंग, कुंदा, खखंड़ा आदि गावों में मतदान वाले बूथों का निरीक्षण किया। साथ हीं सुरक्षा बलों के आवासन स्थलों, एरिया डोमिनेशन, रास्तो की डीमाइनिंग की गई।

सभी वरीय पदाधिकारी द्वारा सुदूर इलाकों में कार्यरत पुलिसकर्मी, सुरक्षा बलों के जवानों के मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने थाना के मेस में पुलिस कर्मी द्वारा तैयार किया गया भोजन उनके साथ मिलकर ग्रहण किया।

इस अभियान में उपरोक्त अधिकारियों के साथ बेरमो एसडीपीओ बी एन सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक गोमियां इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी जागेश्वर बिहार कांति विलास अविनाश, थाना प्रभारी महुआटांड, रंजीत यादव, थाना प्रभारी ललपनिया शशि शेखर सहित सीआरपीफ के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *