प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला वीबीडी पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के पत्रांक 525 तथा प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा 15 अक्टूबर को जारी पत्रांक 858 के आलोक में मलेरिया एवं फलेरिया जांच को लेकर जिले में रक्तपट संग्रह किया जा रहा है।
इसी क्रम में सीएचसी पेटरवार की स्वास्थ्य टीम बीते 18 अक्तूबर की देर रात तक पेटरवार प्रखंड के हद में मायापुर, उत्तासारा, अंबाडीह, लुकैया आदि ग्राम एमएफ सर्वे के तहत 600 रहिवासियों का रक्तपट के नमूने संग्रह किए गये।
मालूम हो कि, इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने अलग अलग समूह बनाकर रहिवासियों के रक्तपट लिए। टीम का नेतृत्व एमटीएस विजय कुमार रजक कर रहे थे।

रात ग्यारह बजे तक सक्रियता दिखाने वालों में एलटी शुभम कुमार, एमपीडब्लू दिनेश कुमार, गोपाल प्रसाद महतो, ज्ञानी प्रसाद, रामप्रसाद महतो, अमृत कुमार, स्वास्थ सेवक रमेश कुमार, कल्याणी घासी तथा संबंधित क्षेत्र के एएनएम, बीटीटी, सहिया साथी एवं सहिया आदि शामिल थे।
इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने 19 अक्टूबर को बताया कि टीम द्वारा संग्रहित सभी रक्तपट जांच के लिए लैब में भेज दिये गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों का इलाज किया जायेगा।
![]()













Leave a Reply