Advertisement

जिला पदाधिकारी ने किया लोक शिकायत के 7 मामलों की सुनवाई व समाधान

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 18 अक्टूबर को कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सदैव सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

जिलाधिकारी समीर सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई करते हुए शिकायतों का निवारण किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत के कुल 7 मामलों की सुनवाई की गई तथा सभी 7 मामलों में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया। इसके अनुपालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है।कहा कि लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *