Advertisement

चोरी का सामान सहित पुलिस गिरफ्त में किराना दुकान में चोरी के दो आरोपी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बीते 14 -15 अक्टूबर के मध्य रात्रि बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र के गोविंद मार्केट में हुई चोरी की बारदात का खुलासा बोकारो पुलिस द्वारा किया गया है। पुलिस ने बारदात में शामिल आरोपियों सहित चोरी गये सामान को बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गोविंद मार्केट स्थित सोनालाल साव के किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित सोनालाल के लिखित आवेदन पर बालीडीह थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त दो अभियुक्तों बबलू चौधरी और मनीष कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के निशान देही पर चोरी की गई सामान को भी बरामद किया गया।

छापामारी दल में बालीडीह पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक वीरमणि कुमार, पुअनि जितेंद्र यादव, पुअनि शशिकांत ठाकुर सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *