Advertisement

हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह मे बीते दिनों शारदीय नवरात्र के समापन के पश्चात मां दुर्गा को विदाई की गई। समापन के अवसर पर देवताओं की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला, पुरुष, युवक, युवतियों ने नगर भ्रमण में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं भक्तों को माँ से बिछुड़ने का गम सता रहा था। नौ दिनों तक मां ने उन्हें अपनी ममता के आंचल की छाव दी और अब वे वापस चली। नगर भ्रमण के दौरान भीड़ के बीच आस्था और मस्ती दोनों देखी गई। कोई माँ की भक्ति में डूबा दिखा, तो कोई मौज मस्ती के मूड में भक्ति गीतों की धुन पर झूम रहा था।

इससे पहले महिलाओं ने मां को सिंधुऱ लगाते हुए सभी ने एक दूसरे के साथ सिंदूर खेला गया। साथ ही एक दूसरे को सभी ने गुलाल भी लगाए और मां को विदाई दी। इस अवसर पर पूजा कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा महिला पुरुष भक्तों ने गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी की। नाचते गाते दुर्गा माता का विसर्जन कोनार नदी में किया गया। यहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिए और सभी भक्तों ने अगले वर्ष दुर्गा माता के आने की कामना की।

शोभा यात्रा में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद मेहता, पीएसआई गुड़िया वारला, महिला आरक्षी सुनीता देवी आदि दल बल के साथ जुलूस एवं विसर्जन में शामिल रहे। साथ हीं शोभा यात्रा को संरक्षण देते हुए नजर आए। ज्ञात हो कि, मां की प्रतिमा इतनी बड़ी थी कि श्रद्धालुओं तथा भक्त जन प्रतिमा को नहीं उठा सके।

इसके बाद कमेटी द्वारा क्रेन मंगवाया गया। क्रेन की मदद से माँ की प्रतिमा को उठाकर ट्रैक्टर में रखा गया। जारंगडीह दुर्गा पूजा पंडाल से नगर भ्रमण करते हुए कोनार नदी में मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *