Advertisement

धारदार हथियार से मार कर महिला को किया घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के नई बस्ती में एक 35 वर्षीय महिला को उसके पति ने धारदार हथियार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल महिला को ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु बीजीएच के बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल महिला जालो देवी बतायी जा रही है।

इस संबंध में 15 अक्टूबर को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि महिला का गर्दन, माथा एवं हाथ व् पीठ में जख्म के गहरे निशान है। घायल महिला के पड़ोसी व् ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति नशे का आदि है और नशा करने के लिए आएदिन रुपए की मांग करता रहता है। कुछ माह पूर्व अपने सगी मां के साथ भी मारपीट किए जाने संबंधित मामला बोकारो थर्मल थाना आया था, जिसे पंचायत प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद सलटा दिया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *