Advertisement

पंचायत कोष से कब्रिस्तान में शेड निर्माण का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में पंचायत के 15वें वित्त आयोग की कोष से 15 अक्तूबर को पूर्वाह्न दस बजे स्थानीय कब्रिस्तान में एक शेड-निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय इमामबाड़ा में टाइल्स लगाने, दीवालपुट्टी आदि का शिलान्यास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने अन्य प्रतिनिधियों के साथ किया।

मौके पर मुखिया के अलावे उप मुखिया रियाज अहमद, मोमिन अंजुमन कमिटी के सदर जमीरुद्दीन अंसारी, आलेनबी अंसारी, एनायत हुसैन, मो. मुर्सलिम, खुर्शीद आलम, परवेज आलम, गुलाम हुसैन, हैदर अंसारी, इरशाद, सफीउल्ला, जियाउद्दीन, इब्राहिम, जाहिद अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, सुलेमान अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *