Advertisement

बदलो बिहार न्याय यात्रा की सफलता को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

पर्चा बांटकर तन-मन-धन से माले द्वारा न्याय यात्रा को सफल बनाने की अपील

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। मधुबनी जिला के हद में बेनीपट्टी से 16 अक्टूबर को शुरू होने वाली पदयात्रा की सफलता को लेकर 15 अक्टूबर को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर एवं प्रखंड क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान चलाकर न्याय यात्रा को तन-मन-धन से सफल बनाने की माले द्वारा रहिवासियों से अपील की गयी। इस दौरान पार्टी द्वारा जारी पर्चा का भी वितरण किया गया‌।

जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो. कयूम, मो. एजाज, बिरजू कुमार आदि ने कहा कि हमारी यात्रा न्यायपूर्ण नए बिहार के निर्माण के लिए है। कहा कि हम न्याय की उम्मीद लेकर यात्रा पर निकल रहे हैं। हम अपनी यात्रा में अति निर्धन परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 2-2 लाख रूपये देने, दलित, गरीबों तथा महिलाओं के उपर जारी सामंती हिंसा, भूमिहीनों के लिए आवासीय जमीन व पक्का मकान, स्मार्ट मीटर पर रोक, सभी गरीबों की जमीन के कागजात दुरुस्त नहीं होने तक सर्वे पर रोक, स्कीम वर्कर के लिए न्यूनतम मजदूरी, बाढ़ का स्थायी निदान, आरक्षण वृद्धि को 9वीं अनुसूची में शामिल करने, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा आदि मुद्दों को उठा रहे हैं।

इस अवसर पर माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मिथिला जोन का पदयात्रा 16 अक्टूबर से बेनीपट्टी-मधुवनी से माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी कोमफ धीरेन्द्र झा आदि के नेतृत्व में शुरू होगी, जो मिथिला क्षेत्र के दरभंगा से गुजरते हुए समस्तीपुर के विभूतिपुर में संपन्न होगी‌। उन्होंने बताया कि उक्त पदयात्रा आगामी 21 अक्टूबर को सुबह रामभद्रपुर स्टेशन के पास दरभंगा से समस्तीपुर में प्रवेश करेगी, जहां ताजपुर समेत जिले के बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे‌। अंत में आगामी 27 अक्टूबर को पटना में बदलो बिहार न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *